बाबाधाम जा रहे श्रद्धालु की मौत:मुंगेर के नीरज का शव गंडक नदी में मिला, मोबाइल से हुई पहचान

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
बाबाधाम जा रहे श्रद्धालु की मौत:मुंगेर के नीरज का शव गंडक नदी में मिला, मोबाइल से हुई पहचान
देवरिया के सलेमपुर में छोटी गंडक नदी से एक श्रद्धालु का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के दरियापुर गांव निवासी नीरज कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है। नीरज करीब आठ दिन पहले बाबा धाम दर्शन के लिए निकले थे। उनके घर न लौटने और मोबाइल बंद मिलने से परिजन चिंतित थे। स्थानीय लोगों ने नदावर पुल के पास नदी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में मिले सिमकार्ड की मदद से परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक के छोटे भाई अनिल कुमार सिंह ने शव की पहचान की। चौकी प्रभारी मझौलीराज रंजय सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह मौत दुर्घटना थी या कोई साजिश। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0