टाइगर के लिए रेड टॉप:कान्हा से छत्तीसगढ़ की सीमा तक जानवरों को हादसे से बचाने उभार वाली रेड मार्किंग..

Oct 26, 2026 - 09:20
 0  0
टाइगर के लिए रेड टॉप:कान्हा से छत्तीसगढ़ की सीमा तक जानवरों को हादसे से बचाने उभार वाली रेड मार्किंग..
छत्तीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर वन्यजीवों को सड़क हादसों से बचाने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है। यहां सड़क पर रेड कारपेट जैसी लाल रंग की खुरदरी परत बिछाई गई है। इसे टेबल-टॉप रेड मार्किंग कहा जाता है। एनएचएआई ने पहले चरण में कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी से करीब 12 किमी आगे कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 4 किमी सड़क पर यह मार्किंग की है। अब भोरमदेव अभयारण्य से गुजरने वाले हाईवे के हिस्से में भी रेड मार्किंग की तैयारी है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। टेबल-टॉप रेड मार्किंग का प्रयोग सफल रहा तो इसे छत्तीसगढ़ में भी लागू करेंगे। टेबल-टॉप रेड मार्किंग क्या है? टेबल-टॉप रेड मार्किंग सड़क पर लाल रंग की 5 मिमी ऊंची, खुरदरी सतह होती है। यह सामान्य सड़क से अलग नजर आती है, इसलिए ड्राइवर को तुरंत सतर्क कर देती है। यह संकेत देता है कि गाड़ी वन्यजीवों वाले इलाके में पहुंच गई है, इसलिए रफ्तार धीमी रखना जरूरी है। इसके साथ ही पहियों में होने वाली आवाज से वन्यजीव भी सतर्क हो जाते हैं और वे उस ओर नहीं आते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0