देर रात 2 दुकानों में लगी आग:जलते कचरे से भड़की,डीप फ्रीज समेत लाखों का सामान जलकर राख;1 घंटे में पाया काबू

May 12, 2026 - 09:25
 0  0
देर रात 2 दुकानों में लगी आग:जलते कचरे से भड़की,डीप फ्रीज समेत लाखों का सामान जलकर राख;1 घंटे में पाया काबू
अजमेर के वैशालीनगर में देर रात 2 दुकानों में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली की मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 2 दमकलों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाबा सोया चाप के संचालक देवेन्द्र मीणा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन सुबह ही हो सकेगा। वहीं इमरान फ्रेश वेजिटेबल एण्ड फूट मार्ट के संचालक इमरान ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे बने केबिन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आग से डीप फ्रीज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब सवा 12 बजे वैशालीनगर स्थित वैडिंग जोन के पास आग लगने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीछे जलाए गए कचरे की चिंगारी पहले बाबा सोया चाप की दुकान तक पहुंची। इसके बाद आग पास स्थित इमरान फ्रेश वेजिटेबल एण्ड फूट मार्ट तक फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर निगम की दो दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखिए, आग लगने के PHOTOS…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0