आजीविका मिशन के डीपीएम शशांक प्रताप सिंह को पितृशोक लोगों ने जताया शोक और दी श्रद्धांजलि

Feb 28, 2026 - 19:25
 0  0
आजीविका मिशन के डीपीएम शशांक प्रताप सिंह को पितृशोक  लोगों ने जताया शोक और दी श्रद्धांजलि

अनूपपु्र / मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अनूपपु्र के जिला समन्वयक श्री शशांक प्रताप सिंह के परमपूज्य पिताजी का दुखद निधन शनिवार की शायं लगभग 5 बजे हो गया है। वो अस्वस्थ थे और दो दिन पहले ही जबलपुर से वापस उमरिया स्थित निवास पर लाया गया था। आजीविका परियोजना अनूपपुर के डीम दशरथ झारिया , एडीएम अंजू द्विवेदी, दीपक मोदनवाल, दया दाहिया, राम प्रकाश पाण्डेय, जय प्रकाश नामदेव, बबलू यादव ,गंगा ओकरे , ब्लाक मैनेजर रजनीश परिहार, दुर्गश दाहिया, कन्हैयालाल पटेल, सुरेश विश्वकर्मा , रामपाल पाण्डेय सहित अन्य लोगो ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। लोगों ने दुख प्रकट करते हुए कहा है कि आपके परमपूज्य पिताजी के दुखद निधन से हम सभी बहुत विचलित हैं । आपने और आपके परिवार ने उनकी बहुत सेवा की है। ईश्वर का विधान मान कर इस नियति को स्वीकार करना हमारी विवशता है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और आपको यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक