मुजफ्फरपुर में आज 3 घंटे तक शटडाउन:ब्रह्मपुरा, बिंदा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; जर्जर तारों की मरम्मती और पेड़ों की छंटाई की जाएगी
मुजफ्फरपुर में आज(4 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में करीब 3 घंटे तक बिजली कटेगी। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के लिए अलग-अलग शिफ्ट में शटडाउन का निर्णय लिया है। इस दौरान जर्जर तारों की मरम्मत और बिजली लाइन से सट रह पेड़ों की छंटाई की जाएगी। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 33 KV सिटी पार्क उपकेंद्र से जुड़ी लाइनों में सुबह 7:10 बजे से 10:00 बजे तक काम चलेगा। इससे सूतापट्टी, कोर्ट कैंपस, सदर अस्पताल, इस्लामपुर, बैंक रोड, योगिया मठ, जवाहर लाल रोड, तिलक मैदान रोड और टावर चौक जैसे व्यस्त इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह, 11 KV ब्रह्मपुरा फीडर (MIT शाखा) के अंतर्गत सोडा गोदाम चौक, शनिचरा स्थान, संजय सिनेमा रोड, मेहंदी हसन चौक, नीलकंठ चौक, किला चौक और महेश बाबू चौक के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिंदा पावर सब स्टेशन जुड़े मोहल्लों में असर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ, मुसहरी ग्रिड के 33 KV बिंदा फीडर में भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। नए पोल लगाने और लाइन को ठीक करने के लिए सुबह 7:10 से 10:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे द्वारिकानगर और बिंदा पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़े सभी गांव और मोहल्ले प्रभावित होंगे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गर्मी और आगामी मानसून सीजन को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मेंटेनेंस जरूरी है। पेड़ों की टहनियों के तारों से टकराने से अक्सर शॉर्ट सर्किट और ट्रिपिंग की समस्या आती है, जिसे इस कार्य के माध्यम से दूर किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0