वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को अनूपपु्र जिले के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश के सभी जिलों मे आयोजित किया शोक सभा
अनूपपुर / अनूपपु्र जिला मुख्यालय मे आज मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय स्व शरद जोशी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों मे 11 अगस्त , मंगलवार को शोक सभाओं का आयोजन करके स्व जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अनूपपु्र और अमरकंटक मे भी शोक सभा का आयोजन किया गया। अनूपपु्र मे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश पयासी , उपाध्यक्ष आकाश नामदेव, महासचिव अनुपम सिंह मोनू, वरिष्ठ सदस्य साथी आनंद पाण्डेय के साथ अन्य पत्रकारों ने स्व जोशी जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रख कर पुण्यात्मा की शांति के प्रार्थना की गयी। वहीं अमरकंटक मे संघ के संरक्षक धनंजय तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर मुन्नू पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण तिवारी, सोमू दुबे, संजय विश्वास, अंजय तिवारी,राजेन्द्र मिश्रा, विपुल बरमैया के साथ अमरकंटक के पत्रकार साथियों द्वारा मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने श्री जोशी जी के संगठनात्मक योगदान, पत्रकार हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त पत्रकार बंधुओं को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता, ऑनलाइन सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक , हिन्दुस्तान समाचार सेवा और स्वदेश अखबार के जिला संवाददाता शरद जोशी जी ( रतलाम ) का विगत दिवस निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अभी दो दिन पहले उनके स्वास्थ्य मे सुधार की सूचना थी। रतलाम निवासी शरद जोशी जी मध्यप्रदेश की पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्ष लेखनी और संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। स्व शरद जोशी जी प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य, नागरिक बैंक एवं जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष, रेडक्रॉस के वरिष्ठ संचालक भी थे । उनके निधन से प्रदेश के पत्रकार साथियों में शोक की लहर है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश के सभी जिलों मे 11 अगस्त, मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये शोक सभा का आयोजन किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0