दादरी में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी:दूसरा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, दो फरार; बंद घरों में चोरी करते थे आरोपी
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात दादरी पुलिस और घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दूसरे आरोपी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया, जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर ज्यू-3 के पास चेकिंग के दौरान चार लोगों से भरी कार आती दिखी। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया तो चालक उसे मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागे और पुलिस पर गोली चलाते रहे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय के पैर में गोली लगी। अजय और गिरफ्तार आरोपी समीर, दोनों काशीराम कॉलोनी, दादरी के रहने वाले हैं। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और चोरी का सामान बरामद किया। सामान में सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, चार सफेद सिक्के, पीली धातु की एक अंगूठी, सफेद धातु का एक कड़ा, पीली धातु की चेन का एक टुकड़ा और नकदी शामिल है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ ओमीक्रोन-1, ओमीक्रोन-2, म्यू-01, म्यू-02 और पिंक सिटी, दादरी में बंद घरों में चोरी की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे, फिर ताले तोड़कर चोरी करते थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0