सवाई माधोपुर में दो दिन हीटवेव का अलर्ट:अधिकतम तापमान 40 पर पहुंचा, प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी

May 12, 2026 - 09:25
 0  0
सवाई माधोपुर में दो दिन हीटवेव का अलर्ट:अधिकतम तापमान 40 पर पहुंचा, प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी
सवाई माधोपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज गर्म हवाओं और लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की अपील की है। दोपहर में कम हुई लोगों की आवाजाही सवाई माधोपुर में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय लू चलने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आने लगी है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने 12 और 13 मई के लिए सवाई माधोपुर जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में गर्म हवाओं का असर और तेज हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जिला प्रशासन ने तेज गर्मी को देखते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा पानी पीने और सिर ढककर रखने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने हीटवेव के दौरान जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। पिछले सप्ताह हुई थी बारिश और ओलावृष्टि सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले में कभी तेज धूप तो कभी बारिश का असर देखने को मिला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0