रायसेन में नवरात्रि की सप्तमी पर गरबा की धूम:पंडालों में महाआरती; बालिकाओं ने भी दी प्रस्तुति, मां काली को चढ़ाया चांदी का मुकुट

Oct 18, 2026 - 11:02
 0  0
रायसेन में नवरात्रि की सप्तमी पर गरबा की धूम:पंडालों में महाआरती; बालिकाओं ने भी दी प्रस्तुति, मां काली को चढ़ाया चांदी का मुकुट
नवरात्रि की सप्तमी पर रायसेन के दुर्गा पंडालों में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कहीं महिलाओं ने गरबा खेलकर मां की आराधना की, तो कहीं छोटी-छोटी बालिकाओं ने गरबा प्रस्तुत किया। शहर के अलग-अलग पंडालों में महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के वार्ड 12 स्थित यशवंत नगर पार्क में स्थापित झांकी में शुक्रवार और शनिवार की रात गरबा आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने पारंपरिक अंदाज में गरबा खेला। वहीं, संस्कार विहार कॉलोनी में भी कॉलोनीवासियों ने मिलकर गरबा आयोजित किया। यहां महिलाओं ने सामूहिक रूप से गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लिया। गोल्डन सिटी कॉलोनी में छोटी-छोटी बालिकाओं ने गरबा खेला और मां की आरती कर आशीर्वाद लिया। कायस्थ महासभा ने किया गरबा महोत्सव भगवान श्री चित्रगुप्त राधा-कृष्ण मंदिर में श्री कायस्थ महासभा रायसेन की ओर से गरबा महोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गरबा महोत्सव में सहभागिता की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मां काली को चढ़ाया चांदी का मुकुट नवरात्रि की सप्तमी पर शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में महाआरती का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में स्थापित श्री सिंह वाहिनी दुर्गा उत्सव समिति रामलीला मैदान में काली माता काली का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर माता को चांदी का मुकुट चढ़ाया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शहर में जगह-जगह गरबा और आरती के आयोजनों से नवरात्रि का उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0