शोषण के बाद शादी से मुकरा युवक,गिरफ्तार:इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, युवती की शादी के बाद भी करता रहा कॉल-मैसेज; पति ने खत्म किया रिश्ता

Oct 8, 2026 - 00:07
 0  0
शोषण के बाद शादी से मुकरा युवक,गिरफ्तार:इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, युवती की शादी के बाद भी करता रहा कॉल-मैसेज; पति ने खत्म किया रिश्ता
सरगुजा के सीतापुर में युवती को शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी हर्ष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान सीतापुर के हर्ष गोयल से हुई थी। इसके बाद हर्ष उसे फोन करने लगा। युवती के अनुसार, जनवरी 2019 में हर्ष उसे घूमाने के लिए ले गया। इस दौरान उसने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इसके बाद करीब पांच साल तक उसका शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि वर्ष 2025 में हर्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर युवती ने दूसरे युवक से शादी करने के लिए हामी भर दी। शादी होने के बाद किया कॉल, मैसेज भेजे युवती ने शिकायत में बताया कि 8 मार्च 2026 को उसकी शादी दूसरे युवक से हो गई थी। शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही हर्ष गोयल उसे मैसेज और कॉल करने लगा। हर्ष के बार-बार संपर्क करने से युवती का पति से विवाद होने लगा। इसके बाद पति ने उससे संबंध रखने से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि हर्ष गोयल की वजह से उसकी शादी टूट गई और वह वापस मायके आ गई। हर्ष से परेशान होकर उसने सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी हर्ष गोयल के खिलाफ धारा 64(2)(ड), 351(2), 4, 5(स) और 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हर्ष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0