दराते खरीदने का लालच देकर लोहार को बुलाकर झांसा:कान से बालियां, चांदी की अंगूठी लूटी; सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोगों पर शक

Sep 28, 2026 - 19:39
 0  0
दराते खरीदने का लालच देकर लोहार को बुलाकर झांसा:कान से बालियां, चांदी की अंगूठी लूटी; सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोगों पर शक
रतलाम सैलाना में दराते बेचने निकले एक लोहार को अधिक संख्या में दराते खरीदने का लालच देकर लूटने का मामला सामने आया है। बदमाश दराते बेचने वाले को सैलाना बायपास पर लेकर गए। लोहार के कान में पहनी सोने की बालिया व हाथों में से चांदी की अंगूठी निकाल कर फरार हो गए। फिर दराते बेचने वाले ने थाने पहुंच घटनाक्रम बताया। मामला सोमवार दोपहर सामने आया। एसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। मौका मुआयना कर बदमाशों की धरपकड़ को लेकर टीम गठित की। पुलिस के अनुसार पिपलौदा के झालानगर निवासी विष्णु पिता दिनेश गाडोलिया अपनी मां मोहनबाई के साथ रविवार सुबह करीब 9 बजे दराते बेचने सैलाना पहुंचा था। दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों बस स्टैंड पर दराते बेच रहे थे। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। विष्णु ने एक दराते की कीमत 120 रुपए बताई। इस पर बदमाशों ने कहा कि उनके अन्य साथी बोदिना फंटे पर मौजूद हैं। उन्हें 15 से 20 दरातों की आवश्यकता है। बातचीत के दौरान बाद प्रति दराता खरीदने के लिए 110 रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद विष्णु चार दराते लेकर दो बदमाशों के साथ बोदिना फंटे की ओर रवाना हो गया। दोनों हाथ पकड़े कान से निकाली बालियां बदमाश उसे हरियाली ढाबे के पास ले गए। जहां उन्होंने बताया कि उनके साथी और वाहन आसपास ही खड़े हैं। दोपहर करीब 1.30 बजे वहां पहुंचते ही एक बदमाश ने पीछे से विष्णु के दोनों हाथ पकड़ लिए। जबकि दूसरे ने उसके कानों में पहनी सोने की दोनों बालियां और हाथ की चांदी की अंगूठियां निकाल लीं। बदमाशों ने उसे डराया-धमकाया और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना से घबराए विष्णु ने बस स्टैंड पहुंचकर अपनी मां को घटनाक्रम बताया। पिता को जानकारी देकर सैलाना थाने में जाकर घटनाक्रम बताया। CCTV में दिखा संदिग्ध घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम एसपी अमित कुमार सोमवार दोपहर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश भी मौजूद रही। एसपी ने घटनाक्रम से जु़ड़ी जानकारी ली। बायपास स्थित नमकीन दुकान पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी देखे। जिनमें एक संदिग्ध बदमाश दिखाई दिया। इसके बाद एसपी बस स्टैंड पहुंचे। वहां दुकानदारों द्वारा लगाए गए CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चैक की। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना में दो से तीन बदमाशों की भूमिका सामने आई है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। शीघ्र आरोपी गिरफ्त में होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0