बिजनौर में एससी-एसटी आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई:विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश

Sep 1, 2026 - 15:18
 0  0
बिजनौर में एससी-एसटी आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई:विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल ने बिजनौर में जनसुनवाई की। मंगलवार को सर्किट हाउस में उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। जनसुनवाई के दौरान, आयोग सदस्य मिठाई लाल ने अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग और अन्य व्यक्तियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ग विशेष के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में, उन्होंने समाज कल्याण विभाग की आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग के कार्यों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामलों की जानकारी ली और कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। आयोग सदस्य ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित निगरानी समिति की मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं। इन बैठकों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित प्रत्येक गांव को विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 470 ग्राम चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 181 में कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष पर काम जारी है। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60,103 लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,702 नए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में पात्र लाभार्थियों को 30 हजार रुपये की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 1,276 सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 2,578 विवाहों के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वर्तमान में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस विभाग से जुड़े प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए तथा शिकायतकर्ता को भी आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार नगर अभय कुमार पांडे, तहसीलदार सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूं, सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी व व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0