रोहतक में युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक:आपसी रंजिश में मारी गोलियां, शराब ठेके पर गोलीबारी में रहा आरोपी

Apr 10, 2026 - 09:54
 0  0
रोहतक में युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक:आपसी रंजिश में मारी गोलियां, शराब ठेके पर गोलीबारी में रहा आरोपी
रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के गांव भालौठ में देर रात को एक युवक पर आपसी रंजिश में फायरिंग करते हुए गोलियां मारी गई। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान विकास उर्फ नारद पुत्र रमेश के रूप में हुई, जिसका गांव भालौठ निवासी आलोक के साथ झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश के कारण आलोक ने विकास पर फायरिंग करते हुए 4-5 गोलियां मारी है, जिसके कारण विकास की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है। शराब ठेके पर फायरिंग का आरोपी रहा विकास गांव भालौठ में 26 मई 2025 को विकास उर्फ नारद और सूरज दहकोरा ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। विकास उर्फ नारद ठेके पर शराब खरीदने आया था और सेल्समैन से कहा था कि ठेका वह लेगा। अगर किसी ने शराब का ठेका लिया तो उसे जान से मार देगा। इसी के चलते ठेके पर फायरिंग की थी, जिसमें 13 गोलियां शटर को चीरते हुए अंदर शीशे में लगी थी। इंस्टाग्राम पर विकास ने डाला था वीडियो गांव भालौठ में 26 मई 2025 को फायरिंग करने के बाद विकास ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर धमकी दी थी कि किसी ने ठेका लेने के लिए फार्म भरा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि समझ नहीं आएगा। उसके बाद एक वीडियो ओर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक ने कहा कि विकास के साथ अन्य साथी हरिद्वार में हैं। उनके पास खाने के पैसे तक नहीं हैं। पुलिस मामले में कर रही जांच आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक को गोलियां मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां परिजनों से बात कर रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर ही केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, घायल की हालत अभी नाजुक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0