बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला शुरू:18 राज्यों के उत्पादों के स्टॉल लगे,सुशांत शुक्ला बोले- स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को बाजार मिलेगा

Nov 21, 2026 - 17:08
 0  0
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला शुरू:18 राज्यों के उत्पादों के स्टॉल लगे,सुशांत शुक्ला बोले- स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को बाजार मिलेगा
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में देश के 18 राज्यों के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद मेले में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की। मेले का उद्घाटन करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों को भी यहां बिना अतिरिक्त विज्ञापन खर्च के अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में मददगार हैं। उद्यमिता से रोजगार सृजन पर जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख दीपक शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहन देना जरूरी है। युवाओं को विशेष रूप से जागरूक कर रोजगार सृजन से जोड़ना होगा। बेरोजगारी और गरीबी से मुक्त समृद्ध भारत का निर्माण ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, युगबोध अग्रवाल और उद्योगपति प्रवीण झा उपस्थित रहे। संचालन भृगु अवस्थी ने किया। इस मौके पर मेला संयोजक गुलशन ऋषि, सुब्रत चाकी, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गोपाल शर्मा, अरुणा दीक्षित, डॉ. नीता श्रीवास्तव, नारायण गोस्वामी और रिंकू मित्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हस्तशिल्प से लेकर घरेलू उत्पादों तक की प्रदर्शनी मेले में करीब 18 राज्यों के हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, घरेलू उद्योग और पारंपरिक स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। स्थानीय व्यापारियों, महिला उद्यमियों और कारीगरों को भी अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर दिया गया है। इसके अलावा फूड जोन में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं। सांस्कृतिक संध्या में अगले छह दिनों तक लोककला, संगीत, नृत्य और बस्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रतियोगिताओं के साथ मनोरंजन के अवसर आयोजकों के अनुसार मेला 26 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश निःशुल्क है। मेले में मेहंदी, रंगोली, व्यंजन, आरती थाली सजाओ, एकल एवं समूह नृत्य, चित्रकला, जसगीत, वॉइस ऑफ बस्तर, शिशु वेशभूषा और कबाड़ का जुगाड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0