पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत:तीन दोस्त घायल; चारों दिल्ली से पटना दिवाली मनाने जा रहे थे

Nov 7, 2026 - 10:20
 0  0
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत:तीन दोस्त घायल; चारों दिल्ली से पटना दिवाली मनाने जा रहे थे
गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 4:20 बजे कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार ऋषभ आनंद (27) की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। हादसा भांवरकोल थाना क्षेत्र में पखनपुरा-हैदरिया के पास एक्सप्रेसवे के चेंजर नंबर 337 पर हुआ। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बिहार के औरंगाबाद निवासी ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। घायलों में बिहार के वैशाली निवासी पुष्कर कुमार (28), प्रभुल झा (27) और रवि राज (25) शामिल हैं। पुष्कर और रवि का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुष्कर ने बताया कि चारों दोस्त दिल्ली से पटना जा रहे थे। वे दिल्ली में नौकरी करते हैं और दिवाली मनाने घर लौट रहे थे। हादसे के समय कार ओवरटेकिंग लेन से जा रही थी। पुष्कर के मुताबिक, सामने से एक ट्रक गलत दिशा में ओवरटेकिंग लेन में आ गया। ट्रक को देखकर उन्होंने कार बाईं ओर मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक ने भी दिशा बदली और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। ऋषभ दिल्ली की एक टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करते थे। पुष्कर ने बताया कि चारों स्कूल के समय से दोस्त थे और दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0