7 साल से फाइलों में खंभे:हटाने पर हर बार सहमति, कार्रवाई नहीं; सड़कें संकरी, रोज जाम

Sep 16, 2026 - 10:04
 0  0
7 साल से फाइलों में खंभे:हटाने पर हर बार सहमति, कार्रवाई नहीं; सड़कें संकरी, रोज जाम
राजधानी की दर्जनभर सड़कों पर बिजली के खंभे ट्रैफिक में बाधा बने हुए हैं। इन्हें हटाने का प्रस्ताव 7 साल से सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में रखा जा रहा है। हर बार सहमति बनी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा, सड़कों का चौड़ीकरण अटका है और कई जगह रोज लंबा जाम लग रहा है। पिछले माह हुई समिति की बैठक में भी संतोषी नगर-पचपेड़ीनाका सर्विस रोड, रायपुरा अंडरब्रिज और फुंडहर चौक समेत कई जगहों से खंभे शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया। योजना के मुताबिक इन्हें हटाकर सड़कें चौड़ी की जाएंगी, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। संतोषी नगर, रायपुरा और फुंडहर में रोज 80 से 92 हजार वाहनों पर असर संतोषी नगर-पचपेड़ीनाका: खंभों की आड़ में दुकानें और पार्किंग रिंग रोड-1 पर संतोषी नगर से पचपेड़ीनाका चौक तक सर्विस रोड के दोनों ओर खंभे हैं। इनकी आड़ में दुकानें सड़क तक आ गई हैं और पीछे वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे सर्विस रोड संकरी होकर अंडरपास के पास जाम की वजह बन रही है। इन्हें शिफ्ट कर सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इस मार्ग से रोज 90 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। रायपुरा अंडरब्रिज: खंभों के पीछे पार्किंग, रोज 92 हजार वाहन रायपुरा अंडरब्रिज के पास सर्विस रोड पर खंभों के पीछे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी होने के कारण सुबह-शाम जाम लगता है। पुलिस ने इन्हें हटाकर सड़क समतल और चौड़ी करने का प्रस्ताव दिया है। इससे बेतरतीब पार्किंग भी रोकी जा सकेगी। बस स्टैंड नजदीक होने से यहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है। रोज 92 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। फुंडहर चौक: लेफ्ट टर्न में खंभे, 16 घंटे ट्रैफिक का दबाव फुंडहर चौक पर एयरपोर्ट से वीआईपी रोड और वीआईपी रोड से एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न में बिजली और सीसीटीवी कैमरों के बड़े खंभे हैं। इससे वाहन बिना रुके लेफ्ट नहीं ले पाते। नवा रायपुर और शहर के बीच बढ़े ट्रैफिक के कारण सुबह 6 से रात 10 बजे तक यहां दबाव रहता है। रोज 80 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। खंभे शिफ्ट कर लेफ्ट फ्री करने की योजना है। एमजी रोड से पंडरी तक भी खंभे, शिफ्टिंग का खर्च बना एमजी रोड, स्टेशन रोड, भनपुरी, जीई रोड और पंडरी रोड समेत कई मुख्य मार्गों पर भी खंभे आवाजाही में बाधा हैं। इन्हें दूसरी जगह लगाने में अधिक खर्च आने के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाए हैं। खंभे हटाने की कार्रवाई होगी जिन सड़कों पर खंभों की वजह से जाम लग रहा है, ऐसी सड़कों को चिन्हित किया गया है। वहां खंभे हटाकर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस बार समिति की बैठक में भी इसका प्रस्ताव दिया गया है। -डॉ. अर्चना झा, डीसीपी ट्रैफिक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0