प्रतापगढ़ में कुत्ते के काटने से 7वर्षीय बच्चे की मौत:लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम

Oct 3, 2026 - 11:12
 0  0
प्रतापगढ़ में कुत्ते के काटने से 7वर्षीय बच्चे की मौत:लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम
प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे विजई राजापुर गांव में कुत्ते के काटने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने शुक्रवार रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव निवासी संतोष के सात वर्षीय बेटे को कुछ समय पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने बच्चे का इलाज कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में खबर पहुंचने के बाद आसपास के लोगों में भी शोक है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0