साढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला:आम के बगीचे की झाड़ियों में मिली लूटी गई रायफल, पुलिस जांच में जुटी

Apr 28, 2025 - 09:31
 0  1
साढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला:आम के बगीचे की झाड़ियों में मिली लूटी गई रायफल, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मझावन चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदौली के मजरा उजागरपुरवा में एक आम के बगीचे की झाड़ियों से मृतक गार्ड की लूटी गई रायफल बरामद हुई है। 22 वर्षीय लाखन कुरील को आम बीनने के दौरान रायफल मिली। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। बिधनू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रायफल को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि यह रायफल मृतक सिक्योरिटी गार्ड शिव सागर सिंह की है। घटना 10 सितंबर 2024 की है। अज्ञात बदमाशों ने शिव सागर सिंह को रास्ते में रोका। उनकी 315 NP रायफल, बाइक, पर्स और मोबाइल लूट लिए। गार्ड ने पत्नी को बिधनू थाने जाने की बात कही थी। 13 सितंबर को उनका शव साढ़ क्षेत्र के पावर हाउस के पास संदिग्ध हालात में मिला। शव के पास से जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि गार्ड की मौत और लूट का आपस में कोई संबंध है या नहीं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0