यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मुठभेड़ में चाचा-भतीजा अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, आवारा पशुओं को काटकर बीफ बेचते थे

Oct 3, 2026 - 11:12
 0  0
यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मुठभेड़ में चाचा-भतीजा अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, आवारा पशुओं को काटकर बीफ बेचते थे
गोरखपुर में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 2 बाइक से आए 4 वांछित बदमाशों ने पुलिस को देखकर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। बाइक चला रहा दूसरा बदमाश गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ गोला थाना क्षेत्र में मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पढ़िए पूरी खबर… एशियन गेम्स के फाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे: काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा, मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला है। इसे लेकर काशी में शनिवार को टीम इंडिया की जीत के लिए अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए गए। कहीं बटुकों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया तो कहीं क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। कई लोग हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर मंदिर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी: भागते समय दंपती को मारी टक्कर, पति का हाथ टूटा कानपुर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से चेन लूट ली। बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटी और भागते समय स्कूटी सवार दंपती को धक्का दे दिया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नीलम जैन के शरीर में कई जगह चोटें आईं। वहीं, उनके पति त्रिभुवन जैन का बायां हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें चोट लगी है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे रेलबाजार के सीओडी फ्लाईओवर के पास हुई। घटनास्थल से डीसीपी पूर्वी कार्यालय करीब 200 मीटर दूर है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में अतीक के 5 करीबियों पर जमीन फर्जीवाड़े में 3 FIR: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कर लाखों हड़पे, रिटर्न मांगने पर धमकाया प्रयागराज में जमीन के फर्जीवाड़े में अतीक अहमद के 5 करीबियों पर एक ही दिन में 3 FIR दर्ज हुई हैं। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन के बैनामे कराकर लोगों से लाखों रुपये लिए गए और रकम वापस मांगने पर धमकी दी गई। मामले में अबू तैयबा, अब्दुल माजिद, अबू लैश, अहमद शाद और शैहबाज नामजद हैं। तीनों शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जिस जमीन का बैनामा कराया गया, उसे बेचने का आरोपियों के पास अधिकार नहीं था। पुलिस ने तीनों बैनामों और राजस्व अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0