जशपुर में 2.50 लाख की अवैध शराब जब्त:घर के पीछे तिरपाल से छिपाकर रखी थी 35 पेटियों में 315 लीटर गोवा व्हिस्की, एक गिरफ्तार

Oct 8, 2026 - 00:07
 0  0
जशपुर में 2.50 लाख की अवैध शराब जब्त:घर के पीछे तिरपाल से छिपाकर रखी थी 35 पेटियों में 315 लीटर गोवा व्हिस्की, एक गिरफ्तार
जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के झिकी गांव में आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश की 1750 नग गोवा व्हिस्की जब्त की है। शराब 35 पेटियों में रखी थी, जिसकी कुल मात्रा 315 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। शराब को आरोपी के घर के पीछे बने बरामदे में तिरपाल से ढककर छिपाया गया था। मामले में झिकी निवासी सुदर्शन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर सुबह दबिश आबकारी विभाग के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 6 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिकी गांव में सुदर्शन गुप्ता के घर पर दूसरे राज्य की बड़ी मात्रा में शराब उतारी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह उसके घर दबिश दी। आरोपी घर पर ही मौजूद मिला। तलाशी के दौरान घर के पीछे बरामदे में तिरपाल से ढकी 35 पेटियां मिलीं। 35 पेटियों से 1750 नग गोवा व्हिस्की बरामद पेटियों को खोलने पर उनमें 1750 नग गोवा व्हिस्की मिली। शराब की कुल मात्रा 315 लीटर निकली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई। शराब मध्यप्रदेश की होने के कारण आबकारी विभाग ने उसे जब्त कर लिया। आबकारी अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दूसरे राज्य की शराब अवैध रूप से रखने के मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी बोले- तिरपाल से छिपाकर रखी थी शराब रंजीत गुप्ता, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, ने बताया, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झिकी गांव में सुदर्शन गुप्ता के घर दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान घर के पीछे बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी गई 35 पेटियों से 1750 नग गोवा व्हिस्की बरामद हुई है। इसकी कुल मात्रा 315 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। शराब मध्यप्रदेश राज्य की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0