बिलासपुर में PM आवास अधूरी, भड़के प्रमुख सचिव:सोनमणि बोरा बोले- 15 दिन में दूर करें कमियां, ई-बस टर्मिनल से 12 रूटों पर चलेंगी बसें

Oct 8, 2026 - 00:07
 0  0
बिलासपुर में PM आवास अधूरी, भड़के प्रमुख सचिव:सोनमणि बोरा बोले- 15 दिन में दूर करें कमियां, ई-बस टर्मिनल से 12 रूटों पर चलेंगी बसें
बिलासपुर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास और ई-बस सेवा के निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता देखने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दौरा किया। इस दौरान सकरी में पीएम आवास के निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह फिनिशिंग का काम अधूरा मिला। फ्लोर पर टाइल्स नहीं लगी थी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कमियां दूर कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिन बाद दोबारा प्रगति की समीक्षा करने की चेतावनी भी दी। 261 आवास तैयार, केवल फिनिशिंग का काम बाकी सकरी में पीएम आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत करीब 11 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से 261 आवास तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने किचन और प्लेटफॉर्म के आकार के साथ निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने फिनिशिंग का काम जल्द पूरा करने के साथ आवासीय परिसर में बाउंड्रीवाल, साफ-सफाई, सामुदायिक भवन, बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए। 12 रूट पर दौड़ेंगी 50 एसी ई-बसें इसके बाद प्रमुख सचिव बोरा ने कोनी स्थित सिटी बस डिपो का निरीक्षण किया। यहां पीएम ई-बस सेवा के तहत बन रहे टर्मिनल कॉम्प्लेक्स, सब-स्टेशन और चार्जिंग स्टेशन का काम देखा। बिलासपुर के लिए कुल 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें मंजूर हुई हैं। इनमें 9 मीटर की 35 और 7 मीटर की 15 बसें शामिल हैं। ये बसें शहर के 12 रूटों पर चलेंगी। रूट तय करते समय स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक और बाजार वाले इलाकों के साथ पर्यटन स्थलों और हाईकोर्ट तक आने-जाने की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। टर्मिनल में यात्रियों के लिए कैफेटेरिया और रैन बसेरा ई-बसों के लिए टर्मिनल, सब-स्टेशन और चार्जिंग स्टेशन निर्माण पर 11 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें सिविल कार्य के लिए 8.37 करोड़, सब-स्टेशन के लिए 1.59 करोड़ और हाईटेंशन विद्युत कनेक्शन के लिए 1.49 करोड़ रुपए शामिल हैं। अब तक सिविल निर्माण का 70 प्रतिशत और सब-स्टेशन का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रमुख सचिव ने बस स्टॉप को व्यवस्थित करने और डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बसों के समय और रूट की जानकारी आसानी से मिल सके। टर्मिनल में यात्रियों के लिए कैफेटेरिया और रैन बसेरा भी विकसित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0