कौशाम्बी में सम्पूर्ण समाधान दिवस:140 शिकायतें आईं, IGRS के मामले प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश

May 17, 2025 - 16:07
 0  0
कौशाम्बी में सम्पूर्ण समाधान दिवस:140 शिकायतें आईं, IGRS के मामले प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश
कौशाम्बी जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तहसील चायल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की शिकायतों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने को कहा। उन्होंने तहसील दिवस और आईजीआरएस पर मिली शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। चायल तहसील में 58 शिकायतें आईं तीनों तहसीलों में कुल 140 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। चायल में 58 शिकायतों में से 10 का, मंझनपुर में 35 में से 4 का और सिराथू में 47 में से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आकाश सिंह और राहुल देव भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार तथा जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0