सोनभद्र में 64 मिमी बारिश से जनजीवन प्रभावित:वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जलभराव से वाहन फंसे, VIDEO

Sep 1, 2026 - 15:18
 0  0
सोनभद्र में 64 मिमी बारिश से जनजीवन प्रभावित:वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जलभराव से वाहन फंसे, VIDEO
सोनभद्र जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस भारी बारिश के चलते मंगलवार को इमरती कॉलोनी के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गंभीर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हुई। सड़क पर पानी इतना भर गया कि कई वाहनों में पानी घुसने से वे खराब हो गए। कुछ राहगीर फिसलकर गिर पड़े और चोटिल भी हुए। जिले में सोमवार से ही लगातार अच्छी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी, नाले और तालाब लबालब भर गए हैं। कई तालाबों का पानी आसपास की सड़कों पर भी फैल गया है। इमरती कॉलोनी के पीछे स्थित कई गांवों से आने वाला पानी हर साल वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जमा हो जाता है, जिससे यहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इस बार भी भारी मात्रा में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगवाकर जलभराव को कम करने का प्रयास किया। कर्मचारी लंबे समय तक पानी निकालने में जुटे रहे। शहर के अन्य कई वार्डों में भी बारिश के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिली। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि नगर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष ऐसी स्थिति पैदा होती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रमुख जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0