मुकेश साहनी ने मंत्री संजय निषाद को दी चेतावनी:बोले- आरक्षण पर काम न होने पर 2027 यूपी चुनाव में उतरेगी VIP

Jul 10, 2026 - 12:40
 0  0
मुकेश साहनी ने मंत्री संजय निषाद को दी चेतावनी:बोले- आरक्षण पर काम न होने पर 2027 यूपी चुनाव में उतरेगी VIP
कुशीनगर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में संजय निषाद को निषाद समाज के आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कुशीनगर में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी का रुख संजय निषाद के कामकाज पर निर्भर करेगा। उन्होंने गुरुवार शाम को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। मुकेश साहनी ने बताया कि वीआईपी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। अब 2027 के चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी या किसे समर्थन देगी, इसका फैसला संजय निषाद द्वारा निषाद समाज के हितों में किए गए कार्यों के आधार पर होगा। उन्होंने संजय निषाद को निषाद समाज के आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अल्टीमेटम दिया है। साहनी ने मांग की कि संजय निषाद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर इन मांगों को लागू कराना चाहिए। यदि वह समाज के लिए ठोस परिणाम लाते हैं, तो वीआईपी पार्टी उन्हें चुनाव में समर्थन देने पर विचार करेगी। हालांकि, साहनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निषाद समाज की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वीआईपी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। मुकेश साहनी ने जानकारी दी कि वीआईपी पार्टी 2 नवंबर तक संगठन को मजबूत करने, बैठकों और संकल्प यात्रा के जरिए आमजन तक पहुंचने में जुटी है। इसके बाद नवंबर में पार्टी अपनी चुनावी रणनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0