हाथरस में दो कोतवाली प्रभारियों का तबादला:सीएम के आगमन से पहले एसपी ने किया फेरबदल

Jun 21, 2026 - 09:29
 0  0
हाथरस में दो कोतवाली प्रभारियों का तबादला:सीएम के आगमन से पहले एसपी ने किया फेरबदल
हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो थाना प्रभारियों का तबादला किया है। यह फेरबदल जिले में 23 जून को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अपने पीआरओ मनीष कुमार चिकारा को हसायन का नया कोतवाली निरीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, हसायन के कोतवाली निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम को मुरसान का नया कोतवाली निरीक्षक बनाया गया है। मुरसान के कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का तबादला लोक शिकायत प्रकोष्ठ में किया गया है। मुरसान में हुई थी हार्डवेयर कारोबारी की हत्या मुरसान में थाना प्रभारी के तबादले को हाल ही में हुई एक हार्डवेयर कारोबारी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुरसान के कोतवाली निरीक्षक को उनके पद से हटाया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस जिले का दौरा करेंगे। उनके आगमन से पूर्व यह फेरबदल किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0