गोदाम से सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए चोर:फर्रुखाबाद में दो चोर दूसरे फुटेज में दिखे, पुलिस पहचाने करने में जुटी

May 11, 2026 - 10:24
 0  0
गोदाम से सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए चोर:फर्रुखाबाद में दो चोर दूसरे फुटेज में दिखे, पुलिस पहचाने करने में जुटी
फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक गोदाम से सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए। यह पूरी घटना पास लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर दीवार के सहारे चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। गोदाम मालिक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। नवीन मंडी के पास स्थित धान मिल के गोदाम के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने पहले गोदाम में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। संजीव कुमार के अनुसार, उनके गोदाम में पहले भी चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को रोकने और निगरानी के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। चोरी की यह पूरी वारदात एक दूसरे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। इस फुटेज में चोर स्पष्ट रूप से दीवार पर चढ़ते और फिर कैमरे निकालते हुए नजर आ रहे हैं। शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0