इटावा अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप:सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिला, महिलाओं से मारपीट पर कार्रवाई की मांग
इटावा में सिविल लाइन क्षेत्र के लुहनना चौराहा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल के बाहर बीते शनिवार को डॉक्टर और स्टाफ द्वारा दंपति के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पीड़ितों से मुलाकात कर दिया भरोसा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर मदद की जाएगी।
सख्त कार्रवाई की उठी मांग प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की कि मारपीट में शामिल डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ तुरंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराने के लिए आगे कदम उठाएगी। कई नेता रहे मौजूद इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव वीरभान सिंह वीरू भदौरिया, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, वरिष्ठ नेता संतोष राजपूत जेई साहब, प्रधान ब्रजमोहन राजपूत, सचिव प्रवीन कुशवाह, बृजेश यादव लाला और शरद यादव दीपू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0