बदायूं में दूसरे दिन खिली धूप:कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली बड़ी राहत

Jan 21, 2026 - 09:33
 0  0
बदायूं में दूसरे दिन खिली धूप:कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली बड़ी राहत
बदायूं में लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से सर्द हवाओं का असर कम हुआ। धूप खिलते ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दिन में धूप रहने से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को विशेष राहत मिली है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड बरकरार रहने की संभावना है। लगातार धूप निकलने से किसानों को भी राहत मिली है। पाले का खतरा कम होने से गेहूं, सरसों और आलू जैसी फसलों को नुकसान की आशंका घटी है। मौसम साफ रहने से वाहन चालकों और यात्रियों को भी सहूलियत हुई। सड़कों पर आवागमन सामान्य बना रहा।मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक-दो दिन मौसम इसी तरह साफ बना रह सकता है। इससे ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0