अब मां के दूध को नहीं तरसेंगे नवजात शिशु:कानपुर के उर्सला अस्पताल में स्तनपान यूनिट शुरू, स्विट्जरलैंड से आई है ब्रेस्ट पंप मशीन

Jan 18, 2026 - 10:14
 0  0
अब मां के दूध को नहीं तरसेंगे नवजात शिशु:कानपुर के उर्सला अस्पताल में स्तनपान यूनिट शुरू, स्विट्जरलैंड से आई है ब्रेस्ट पंप मशीन
कानपुर के जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में माताओं और नवजात शिशुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। यहां नवोदय स्तनपान यूनिट में स्विट्जरलैंड निर्मित ARDO CARUM मशीन लगाई गई है, जो स्तनपान शुरू करने, दूध निकालने और दूध की आपूर्ति बनाए रखने में आधुनिक और वैज्ञानिक सहायता देती है। यह सुविधा खासतौर पर उन माताओं के लिए फायदेमंद है, जिनके बच्चे प्रीमेच्योर हैं या जो सर्जिकल डिलीवरी के बाद स्तनपान में कठिनाई महसूस करती हैं। डबल पिस्टन तकनीक से एक साथ दोनों स्तनों से दूध अस्पताल की प्रबंधक डॉ. दरख्शा परवीन के अनुसार, ARDO CARUM मशीन पूरी तरह से अस्पतालों और स्तनपान सहायता केंद्रों के लिए डिजाइन की गई है। इसकी डबल पिस्टन तकनीक से दोनों स्तनों से एक साथ दूध निकाला जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है और दूध अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। दो चरणों में करती है काम यह मशीन स्टिमुलेशन मोड से दूध के प्रवाह को शुरू करती है, जबकि एक्सप्रेशन मोड में दूध को लगातार और सहज तरीके से बाहर निकालती है। खास बात यह है कि मां अपनी सुविधा के अनुसार वैक्यूम और पंप की गति को सेट कर सकती है, जिससे पंपिंग अनुभव आरामदायक और दर्द रहित रहता है। संक्रमण से सुरक्षा और आसान इस्तेमाल स्विट्जरलैंड की इस मशीन में क्लोज्ड सिस्टम तकनीक है, जिससे दूध और मशीन के बीच पूरी तरह अलगाव रहता है और संक्रमण का खतरा नहीं होता। सेंसिटिव प्रोग्राम स्तनों में दर्द या संवेदनशीलता की स्थिति में कोमल सक्शन देता है। सभी हिस्से BPA-मुक्त हैं और सफाई भी आसान है, वहीं रंगीन डिस्प्ले और इंट्यूटिव मेन्यू से स्टाफ के लिए इसका संचालन सरल है। नवजातों के पोषण को मिलेगी मजबूती डॉ. दरख्शा परवीन ने बताया कि लेक्टेशनल मैनेजमेंट यूनिट (LMU) में डॉक्टर, ईएमओ और स्टाफ नर्स की मौजूदगी रहती है। यह नवोदय स्तनपान यूनिट न सिर्फ माताओं को बेहतर सुविधा देगी, बल्कि नवजात शिशुओं को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पोषण मिलने का भरोसा भी देती है। इस मशीन की अनुमानित लागत करीब 1.50 लाख से 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0