लखनऊ में गोवंश का शव मिला:ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू

Sep 13, 2025 - 10:53
 0  0
लखनऊ में गोवंश का शव मिला:ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू
लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र के सराय प्रेमराज गांव में गोवंश का शव मिला है। महिपतमऊ गांव के निवासी ननहक्के ने पुलिस को सूचना दी। गांव के बाहर स्थित एक प्लॉट में गोवंश का शव पड़ा था। शव के पैर और अन्य हिस्से कटे हुए मिले। सूचना मिलते ही दुबग्गा थाने के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वर्मा के अनुसार, गोवंश का पेट फटा हुआ था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0