पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान कार पलटी, एक की मौत; दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान कार पलटी, एक की मौत; दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
सुल्तानपुर में बुधवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 83.300 की है। जहां बिहार के दरभंगा के रहने वाले राजनारायण प्रसाद अपने चालक नवीन मिश्रा के साथ कार में बिहार से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। जब वे 83.900 किलोमीटर पर पहुंचे, तभी तीसरी लेन से एक वेन्यू कार निकली। इस वेन्यू कार के चालक इरशाद अहमद पटना के पंचगछिया के निवासी थे। उन्होंने नियंत्रण खो दिया। उनकी कार राजनारायण की गाड़ी से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में इरशाद अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर गश्ती दल के एसओ रामचंद्र और 14 अन्य कर्मचारी मौजूद थे। पंचायतनामा की कार्यवाही के लिए थाना हलियापुर को सूचित किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। राजनारायण अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को रिकवरी वैन की मदद से ले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0