HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी:फर्जी बैंक एजेंट ने ग्राहक से 51900 ठगे, पुलिस जांच शुरू

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी:फर्जी बैंक एजेंट ने ग्राहक से 51900 ठगे, पुलिस जांच शुरू
लखनऊ के पीजीआई इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। श्री कृष्ण विहार कालोनी उतरेठिया के निवासी प्रदीप विश्वकर्मा के साथ क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। प्रदीप के अनुसार, 14 जुलाई को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को HDFC बैंक का एजेंट बताया। उसने क्रेडिट कार्ड की नई ऑफर का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित से कार्ड की जानकारी मांगी। जानकारी मिलते ही आरोपी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 51,900 रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पीजीआई थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के इस मामले में आरोपी की पहचान और पैसों की बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0