50 हजार का इनामी बदमाश प्रतापगढ़ से गिरफ्तार:हत्या का प्रयास समेत 6 संगीन मामलों में था वांछित, सुल्तानपुर से STF ने दबोचा

May 30, 2025 - 20:33
 0  0
50 हजार का इनामी बदमाश प्रतापगढ़ से गिरफ्तार:हत्या का प्रयास समेत 6 संगीन मामलों में था वांछित, सुल्तानपुर से STF ने दबोचा
एसटीएफ लखनऊ और थाना रानीगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी एनुल हसन उर्फ एनुल आब्दीन को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने अभियुक्त पर यह इनाम घोषित किया था। 25 वर्षीय एनुल हसन, जो प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के ग्राम हैंसी का रहने वाला है, के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। 30 मई 2025 को एसटीएफ की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर सुल्तानपुर के पयागीपुर चौराहे से उसे गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने रानीगंज पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। अभियुक्त थाना रानीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 43/25 में वांछित था। इस मामले में उस पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या का प्रयास, फायरिंग, मारपीट और धमकी देने के आरोप हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0