दीवार से टकराई बाइक, चालक की मौत:कौशांबी में सहकारी समिति की दीवार से टकराकर हादसा

May 19, 2025 - 13:27
 0  0
दीवार से टकराई बाइक, चालक की मौत:कौशांबी में सहकारी समिति की दीवार से टकराकर हादसा
कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। दारानगर बाजार में सुबह 9 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोखराज थाना क्षेत्र हिमामपुर परसखी निवासी रमाशंकर पांडे (55) दारानगर में काम से आए थे। दारानगर सहकारी समिति के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल रमाशंकर को एम्बुलेंस से सीएचसी कड़ा पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0