जूही में खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन:15 हजार की आबादी के सामने खड़ा हुआ जल संकट, जलकल में कपड़े धोकर जताएंगे विरोध

May 19, 2025 - 13:27
 0  0
जूही में खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन:15 हजार की आबादी के सामने खड़ा हुआ जल संकट, जलकल में कपड़े धोकर जताएंगे विरोध
जूही गढ़ा, नयापुरवा में पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जल संस्थान मुर्दाबाद, जूही क्षेत्र को पानी दो, के नारे लगाए। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर आपूर्ति नहीं कराई गई तो महिलाओं के साथ मुख्यालय में कपड़े धोकर प्रदर्शन किया जाएगा। भीषण गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट सामने खड़ा हो गया है। आज पेयजल संकट को लेकर जूही गढ़ा में भाजपा पार्षद शालू सुनील कनौजिया के साथ क्षेत्रीय महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर जूही गढ़ा में प्रदर्शन किया। पार्षद ने बताया कि बीते 6 माह से नयापुरवा में वाटर लाइन नहीं डाली गई। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि गर्मी आते ही जूही गढ़ा व नयापुरवा में पेयजल संकट खड़ा हो गया है, जिससे वार्ड की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति नहीं कराई तो जलकल मुख्यालय में सैकड़ों महिलाओं के साथ प्रदर्शन कर कपड़े धुले जाएंगे। प्रदर्शन में शशि कला, रजनी, पूनम जायसवाल, सुमन जायसवाल, रोशनी, लक्ष्मी यादव, स्नेह लता मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0