आगरा में UGC को लेकर प्रदर्शन में पुलिस से तकरार:प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, इंस्पेक्टर क्राइम को चैंबर में किया बंद

Sep 1, 2026 - 15:18
 0  0
आगरा में UGC को लेकर प्रदर्शन में पुलिस से तकरार:प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, इंस्पेक्टर क्राइम को चैंबर में किया बंद
आगरा में UGC रेगुलेशन के खिलाफ मंगलवार को सवर्ण समाज सड़कों पर उतर आया। एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में रैली निकाली। प्रदर्शनकारी रैली निकालते हुए डीएम कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। धक्का-मुक्की में इंस्पेक्टर क्राइम सड़क पर गिर गए। गुस्साए इंस्पेक्टर जमीन से उठे और प्रदर्शनकारियों पर डंडा चला दिया। इंस्पेक्टर के डंडा चलाने से नाराज प्रदर्शनकारी भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों से बचाने के लिए पुलिस ने इंस्पेक्टर क्राइम को वकीलों के चैंबर के अंदर बंद कर दिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0