उन्नाव में शादी टूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या:मंगेतर ने शादी से 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता; फंदे से लटका मिला शव

Sep 1, 2026 - 15:18
 0  0
उन्नाव में शादी टूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या:मंगेतर ने शादी से 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता; फंदे से लटका मिला शव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी तय थी, लेकिन बारात जाने से दो दिन पहले मंगेतर ने किसी अन्य युवक से शादी कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नगवा निवासी 21 वर्षीय अनूप उर्फ भोला पुत्र नेकपाल के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह अपने कमरे में सोने गया था। देर रात परिजनों ने उसका शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक के छोटे भाई सोनू ने बताया कि अनूप की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा खेड़ा गांव में तय हुई थी। 28 जून को बारात जानी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। सोनू के अनुसार, बारात निकलने से दो दिन पहले, यानी 26 जून को ही अनूप की मंगेतर ने किसी अन्य युवक से शादी कर ली थी। परिजनों ने बताया कि शादी टूटने और गांव-समाज में होने वाली चर्चाओं के कारण अनूप मानसिक तनाव में था। परिवार का मानना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। अनूप की मौत के बाद मां सुशीला देवी और बड़ी बहन कान्ती सदमे में हैं। परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0