मुजफ्फरनगर के 1,030 युवाओं ने लगाई दौड़... 810 पास:बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर और खतौली तहसील के 1,150 अभ्यर्थियों को बुलाया था, 29 अगस्त को जानसठ और शामली के युवा देंगे परीक्षा
सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर और खतौली तहसील के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दमखम दिखाया। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन तीन तहसीलों के 1,150 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें 1,030 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। इसमें 810 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का आगे का फिजिकल टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं, अन्य चरणों में शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती रैली में केवल ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। कल मुजफ्फरनगर और शामली के अभ्यर्थी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती होगी। इसी दिन शामली जिले की कैराना, शामली और ऊन तहसील के अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसके बाद 30 अगस्त को गौतमबुद्धनगर की दादरी, गौतमबुद्धनगर और जेवर तहसील तथा मेरठ तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 31 अगस्त को मेरठ जिले की सरधना और मवाना तहसील के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। 1 सितंबर को सहारनपुर के युवाओं की बारी अग्निवीर भर्ती रैली में 1 सितंबर को सहारनपुर जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसमें बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 2 सितंबर से ट्रेड्समैन और टेक्निकल श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 4 सितंबर तक चलेगी मुख्य भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से 4 सितंबर तक अलग-अलग श्रेणियों और जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। मूल कार्यक्रम में रैली की अवधि 9 सितंबर तक बताई गई है, जिसमें क्लर्क/एसकेटी की भर्ती रुड़की के बीईजी एंड सेंटर में 7 और 8 सितंबर/अक्टूबर के कार्यक्रम के अनुसार अलग से निर्धारित है। कार्यक्रम के अनुसार, सहारनपुर स्टेडियम में 2 सितंबर को अग्निवीर ट्रेड्समैन और 2 से 4 सितंबर के बीच विभिन्न जिलों के टेक्निकल अभ्यर्थियों की प्रक्रिया है। भर्ती में अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने और भर्ती के नाम पर किसी को पैसे नहीं देने की अपील की है। पढ़िए...आगे किस जिले की होनी है भर्ती 29 अगस्त: मुजफ्फरनगर-जानसठ, शामली-कैराना, शामली और ऊन 30 अगस्त: गौतमबुद्धनगर और मेरठ तहसील 31 अगस्त: मेरठ-सरधना और मवाना 1 सितंबर: सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान 2 सितंबर: 13 जिलों के अग्निवीर टीडीएन 8वीं/10वीं पास और निर्धारित जिलों के टेक्निकल अभ्यर्थी 3 सितंबर: बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के टेक्निकल अभ्यर्थी 4 सितंबर: मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0