बुरहानपुर में कल डेढ़ घंटे बिजली कटौती:हरीरपुरा फीडर का मेंटेनेंस होगा,सलूजा टिंबर मार्ट समेत 13 इलाके प्रभावित होंगे

Aug 20, 2026 - 19:31
 0  0
बुरहानपुर में कल डेढ़ घंटे बिजली कटौती:हरीरपुरा फीडर का मेंटेनेंस होगा,सलूजा टिंबर मार्ट समेत 13 इलाके प्रभावित होंगे
बुरहानपुर में शुक्रवार, 21 अगस्त को डेढ़ घंटे बिजली बंद रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी हरीरपुरा फीडर पर मेंटेनेंस करेगी। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।यह काम शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक चल रहे फोरलेन निर्माण के कारण किया जा रहा है। इस दौरान बिजली के पोल और लाइन शिफ्ट की जाएंगी। बिजली बंद रहने से सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन, हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर दरगाह क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी के अनुसार, काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय घट-बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0