अयोध्या में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:दो भाइयों की बीच झगड़े को छुड़ाने गया था, मामला बिगड़ता देख पीआरवी टीम फरार

Jul 23, 2026 - 09:17
 0  0
अयोध्या में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:दो भाइयों की बीच झगड़े को छुड़ाने गया था, मामला बिगड़ता देख पीआरवी टीम फरार
अयोध्या में बुधवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मारपीट में घायल अन्य चार लोगों की दर्शननगर के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप है कि मारपीट के दौरान पीआरवी-112 की टीम मौके पर मौजूद थी। लेकिन विवाद बढ़ता देख मौके से चली गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों की खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर स्थित हैदरगंज थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… चैतू राम को देखकर भड़क गया भाई कुआडाड़ गांव निवासी 63 वर्षीय चैतू राम निषाद अपने अपने पत्नी झुर्रा और चार बच्चे राजेंद्र कुमार व बालगोविंद उर्फ बालक राम और राजश्री व नीरज के साथ रहते हैं। उनके दो भाई राजकुमार और रामअनुज में खेत को मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर दो दिन पहले दोनों परिवार में कहासुनी हुई थी। इसकी शिकायत राजकुमार की ओर से बालगोविंद उर्फ बालक राम ने पुलिस से की थी। इसकी वजह से रामअनुज अपने भाई चैतू राम निषाद के परिवार से नाराज चल रहा था। मामला बिगड़ता देख पीआरवी टीम फरार मृतक के छोटे बेटे बालगोविंद उर्फ बालक राम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:30 बजे चाचा रामअनुज और राजकुमार के परिवार में कहासुनी होने लगी। तब हमने डॉयल 112 को सूचना दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन माहौल बिगड़ता देख वहां से फरार हो गए। तब बाबूजी बीचबचाव करने पहुंचे। यह देख चाचा रामअनुज भड़क गए और मानिकराम, बाबूराम, होकिला, श्यामलाल, रामू, रामकेश, जगन्नाथ समेत अन्य लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार के साथ घर में घुस गए। वे लोग बाबूजी को पीटने लगे। जब हम बचाने पहुंचे तो हमको भी बुरी तरीके से पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाकी घायलों का इलाज जारी हमले में बाबूजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट में बालगोविंद उर्फ बालक राम, राजकुमार की पत्नी रानी और रविंद्र भी घायल है। जिनका इलाज राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहा है। उपनिरीक्षक अरविंद सिंह और उपनिरीक्षक श्रीपति मौर्य पुलिस टीम के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… सपा के 46 उम्मीदवार लगभग तय, लिस्ट देखिए:पूर्वांचल के चेहरे सबसे ज्यादा; 5 हजार वोट से हारी सीटों पर कैंडिडेट रिपीट होंगे सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 46 सीटों पर कैंडिडेट्स लगभग फाइनल कर दिए हैं। इस लिस्ट में पूर्वांचल की 17 सीटें हैं। पश्चिम की 15 और मध्य यूपी की 14 सीटों पर उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक लिस्ट सितंबर तक जारी की जाएगी। 2022 में सपा जिन 27 सीटों पर 5 हजार से कम वोट मार्जिन से हार गई थी, उनके प्रत्याशियों को अखिलेश यादव दोबारा मैदान पर उतार सकते हैं। इन सीटों पर 2027 चुनाव में सपा को जीत की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0