बांदा में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़:पढ़ाने के बहाने घर बुलाया, विरोध करने पर की मारपीट, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Jul 23, 2026 - 09:17
 0  0
बांदा में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़:पढ़ाने के बहाने घर बुलाया, विरोध करने पर की मारपीट, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
बांदा में 10 साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने पढ़ाने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डराने-धमकाने का भी प्रयास किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, आरोपी दीन मोहम्मद ने पहले बालिका को पढ़ाने के लिए अपने घर बुलाया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने बच्ची की किताबें अपने पास रख लीं। कुछ देर बाद किताबें वापस देने के बहाने उसने बालिका को दोबारा घर बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ मारा, मां के पहुंचने पर खुला मामला आरोप है कि जब बच्ची ने विरोध किया और वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारकर डराने की कोशिश की। काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर उसकी मां तलाश करते हुए आरोपी के घर पहुंचीं। वहां बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी की, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा। पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि आरोपी दीन मोहम्मद के खिलाफ रास्ते में रोककर बंधक बनाने, छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि आरोपी दीन मोहम्मद आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0