अयोध्या में बूंदाबांदी:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 35°C

Jul 18, 2026 - 11:02
 0  0
अयोध्या में बूंदाबांदी:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 35°C
अयोध्या में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। रात तक आसमान साफ था, लेकिन सुबह होते ही घने बादल छा गए और कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है, क्योंकि पिछले तीन दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई और खरीफ फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। 18 से 20 जुलाई के बीच अच्छी बारिश का अनुमान कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने 18 से 20 जुलाई के बीच अयोध्या और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह मौसम में आए बदलाव को इसी पूर्वानुमान के अनुरूप माना जा रहा है। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो किसानों को सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान कुमारगंज मौसम वेधशाला के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 1.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कुमारगंज क्षेत्र में 4.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 24 घंटे में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की और कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की रोपाई में तेजी आएगी और खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। इससे किसानों को सिंचाई की लागत भी कम करनी पड़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0