ललिता हत्याकांड-पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर:मेरठ की सीमाएं सील, भारी पुलिसबल किया गया तैनात; कांग्रेसी हाउसअरेस्ट

Jul 10, 2026 - 12:40
 0  0
ललिता हत्याकांड-पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर:मेरठ की सीमाएं सील, भारी पुलिसबल किया गया तैनात; कांग्रेसी हाउसअरेस्ट
मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंच हैं। पुलिस ने चंद्रशेखर को शहर की सीमा के बाहर ही सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया है। पीड़ित परिवार को टोल पर ही चंद्रशेखर से मिलवाने की योजना है। वहीं कांग्रेस की ओर से 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गांव जाएगा। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने जिले की सीमाओं और टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने देर रात से ही जिले की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर निगरानी शुरू कर दी है। थिरोट गांव के रास्ते पहले से ही सील हैं। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को अलर्ट किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0