DDU में BALLB का एंट्रेंस एग्जाम संपन्न:अभ्यर्थी बोले- रीजनिंग, लीगल एप्टीट्यूट आसान, मैथ्स के सवालों ने उलझाया

Jul 10, 2026 - 12:40
 0  0
DDU में BALLB का एंट्रेंस एग्जाम संपन्न:अभ्यर्थी बोले- रीजनिंग, लीगल एप्टीट्यूट आसान, मैथ्स के सवालों ने उलझाया
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को BALLB का एंट्रेंस एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। सुबह 9 बजे से शुरू यह परीक्षा 11 बजे तक चली। परीक्षा देकर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान आया था। उनका कहना है कि रीजनिंग और लीगल एप्टीट्यूट आसान था। वहीं किसी किसी को मैथ्स का सेक्शन कठिन लगा। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि लॉ की पढ़ाई करने के बाद उन्हें जज और बेहतर वकील बनकर लोगों को न्याय दिलाना है। जैसा सोचा था वैसा नहीं आया पेपर- हर्षिता हर्षिता चंद ने बताया कि जैसा सोच के आए थे वैसा पेपर तो नहीं आया था लेकिन आसान था। एडमिशन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रीजनिंग का सेक्शन सबसे आसान था। वहीं मैथ्स थोड़ा टफ लगा। क्रिमिनल लॉयर बनने का सपना- खुशी देवरिया से आई खुशी कन्नौजिया ने बताया कि पेपर बहुत आसान आया था। एडमिशन पक्का है। लीगल एप्टीट्यूट बहुत आसान था। उस पर मैंने पहले से ज्यादा ध्यान दिया था। साथ ही रीजनिंग भी आसान लगा। उन्होंने बताया कि लॉ करने के बाद उन्हें क्रिमिनल लॉयर बनना है। ताकि उन जरूरतमंद लोगों को न्याय दिला सकें जिन्हें झूठी केस में फंसाया जाता है और उनके पास केस लड़ने के लिए पैसे नहीं होते। एक दिन सुप्रीम कोर्ट का जज बनूंगा- मुकेश सिद्धार्थनगर से आए मुकेश कुमार यादव ने बताया कि DDU बहुत ही अच्छी यूनिवर्सिटी है इसलिए इसमें एडमिशन लेनम चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लॉ करने के बाद जुडिशरी की तैयारी करूंगा और एक दिन सुप्रीम कोर्ट का जज बनूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0