उन्नाव में सीओ और उपनिरीक्षकों का तबादला:कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसपी ने की कार्रवाई

Jun 21, 2026 - 09:29
 0  0
उन्नाव में सीओ और उपनिरीक्षकों का तबादला:कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसपी ने की कार्रवाई
उन्नाव में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। इस क्रम में कई पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नवागत पुलिस उपाधीक्षक हर्ष मोदी को क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह बरेली जनपद में तैनात थे। उनके अधीन बांगरमऊ, औरास, आसीवन तथा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र रहेंगे। वहीं, दीपक यादव को क्षेत्राधिकारी सफीपुर बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में सफीपुर, माखी और फतेहपुर चौरासी थाने शामिल किए गए हैं। इसी प्रकार विनी सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन/साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली नगर, गंगाघाट, दही थाना, महिला थाना और साइबर क्राइम थाना रहेंगे। साथ ही पुलिस लाइन, परिवार परामर्श केंद्र, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं वीआईपी सेल का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है। कई उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले… पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत कई उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। प्रकाश पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पाठन, थाना बिहार नियुक्त किया गया। जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कोल्हुआगढ़ा, थाना अचलगंज बनाया गया। जय प्रकाश भारती को चौकी प्रभारी कोल्हुआगढ़ा से चौकी प्रभारी बेथर, थाना अचलगंज स्थानांतरित किया गया। आदित्य कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। पंकज राज शारदा को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, थाना कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया। धीरेंद्र कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना अचलगंज में तैनाती दी गई। लल्लू सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से थाना मौरावां भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0