पति ने लगाया इमाम से पत्नी के अवैध-संबंध का आरोप:लखनऊ में पति बोला- मुझे और बच्चों को जहर देकर मारने की थी साजिश

May 11, 2026 - 10:24
 0  0
पति ने लगाया इमाम से पत्नी के अवैध-संबंध का आरोप:लखनऊ में पति बोला- मुझे और बच्चों को जहर देकर मारने की थी साजिश
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मोहल्ले की मस्जिद के इमाम पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के इमाम से अवैध संबंध थे और दोनों मिलकर उसे व बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र के चौधरी टोला निवासी नफीस अहमद ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में सीतापुर निवासी नुजहत फात्मा से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। नफीस का आरोप है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आने वाले मस्जिद के पेश इमाम सनाउल्ला से उसकी पत्नी के संबंध हो गए थे। उसने कई बार पत्नी के मोबाइल में दोनों की व्हाट्सऐप चैट देखी थी। शक होने पर मोबाइल चैट अपने सिस्टम में सेव कर ली और घर के कमरे में खुफिया कैमरा भी लगवा दिया। कैमरे में दोनों की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हुई हैं। नफीस ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल 2026 को उसने पत्नी और इमाम के बीच हुई चैट देखी, जिसमें जहर देकर परिवार को खत्म करने की बात लिखी थी। 28 अप्रैल की दोपहर वह अपने पिता, भांजे और बहनोई के साथ घर पहुंचा, जहां उसने पत्नी और इमाम को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी मायके जाते समय घर में रखे करीब 17 तोला सोने के जेवर और 10 लाख रुपए नकद अपने साथ ले गई। नफीस अहमद ने अलीगंज पुलिस से पत्नी और इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0