इटावा में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत:होमगार्ड परीक्षा देने जा रहा था, कार ने मारी टक्कर; डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

Apr 27, 2026 - 15:34
 0  0
इटावा में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत:होमगार्ड परीक्षा देने जा रहा था, कार ने मारी टक्कर; डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ
इटावा जिले ​भरथना-इटावा मार्ग पर बंधा पिलहा मंदिर स्थित मिक्सर प्लांट के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक होमगार्ड भर्ती परीक्षा आगरा देने के लिए पत्नी को लेकर इटावा शहर आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। ​बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा निवासी दीपक यादव (27) पुत्र अमरेश, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी पत्नी अनामिका को लेकर होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहा था। जिसके लिए वह इटावा स्थित अपनी ससुराल (शिवपाल सिंह कोठी, चौगुर्जी) में बने मकान पर पत्नी को छोड़ने आ रहा था। वहां से उन्हें आगे आगरा के लिए प्रस्थान करना था। चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी रविवार शाम ​जैसे ही दंपती भरथना-इटावा रोड पर पिलहा मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कराया। ​दीपक और अनामिका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी राधिका है, जिसके सिर से अब माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। दीपक तीन भाइयों और तीन बहनों में से एक थे और वह गुड़गांव में निजी कार्य (प्राइवेट जॉब) कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। ​घटना की जानकारी मिलते ही मां शीला देवी और भाई शिवम सहित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने बताया कि मैं और मेरा भाई गुड़गांव में प्राइवेट जॉब करते थे, होमगार्ड परीक्षा के लिए जाना था, भाभी को उनके मायके छोड़ने जाने के लिए रात में बाइक से निकले थे, तभी रास्ते में कार ने टक्कर मार दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0