अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा:3 दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कश्मिरिया समेत कई मार्ग बंद
अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके तहत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह यातायात व्यवस्था मुख्य रूप से अकबरपुर और टांडा थाना क्षेत्रों में लागू की गई है। इस दौरान टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि अकबरपुर क्षेत्र में आजमगढ़ और बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर, श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा के रास्ते भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट कर बाईपास के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड, टांडा रोड, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड और अन्नावा तिराहा से भी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। टांडा क्षेत्र में अकबरपुर से टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 पर डायवर्ट किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0