दौसा में छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना:अधिकतम तापमान में 40 डिग्री पहुंचा

Apr 17, 2026 - 09:20
 0  0
दौसा में छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना:अधिकतम तापमान में 40 डिग्री पहुंचा
दौसा जिले में पिछले कई दिनों से प्रचंड धूप और तेज गर्मी के बीच मौसम में अचानक बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां बीती रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे धूप ​नहीं निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम में अचानक आए बदलाव से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले कई दिनों से मौसम पूरी तरह साफ होने से तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। साथ में लू के चलते अधिकतम तापमान में 40 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नए सिस्टम के कारण बदला मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में मौसम में बदलाव हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के 5 से ज्यादा जिलों हल्की बरसात हो सकती है। हालांकि दौसा जिले को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0