जयपुर-खड़की आज एक ट्रिप एक तरफा चलेगी:सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी स्टेशनों से गुजरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Apr 17, 2026 - 09:20
 0  0
जयपुर-खड़की आज एक ट्रिप एक तरफा चलेगी:सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी स्टेशनों से गुजरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा व भीड़ क्लियर करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर-खड़की सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन एक ट्रिप के लिए किया जा रहा हैं। गाड़ी संख्या 09703, जयपुर-खड़की आज एक तरफा चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ये ट्रेन आज शुक्रवार को जयपुर से 11 बजे रवाना होगी, अगले दिन शनिवार को 10 बजे खड़की पहुंचेगी। यह गाड़ी कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह गाड़ी रास्ते में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड़, कल्याण, लोनावला व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 15 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। ऑपरेशन अमानत-गुम हुआ मोबाइल लौटाया कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन लौटाया हैं। रेलवे सुरक्षा बल भरतपुर के निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक राजाराम अहिरवार, आगरा-भरतपुर ब्रांच लाइन एवं भरतपुर यार्ड में रात समय गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर 1 पर आगरा छोर की ओर एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में सुरक्षित रखा। दो घंटे बाद एक व्यक्ति ने पोस्ट पर आकर मोबाइल गुम होने की शिकायत दी। पूछताछ पर उसने अपना नाम मोहम्मद मिराज, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश होना बताया। यात्री ने बताया कि वो भरतपुर से मथुरा जाने के लिए सामान्य टिकट लेकर प्लेटफार्म पर था, तभी उसका मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 15 हजारहैं, गुम हो गया। रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ ने तस्दीक होने के बाद मोबाइल यात्री को सौंप दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0